Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट; सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणियों के आधार पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को समय-समय पर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं, ताकि वे यात्रा के दौरान किसी भी संभावित खतरे से पहले ही सतर्क हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि मौसम अत्यधिक खराब होता है और यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है, तो चारधाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को रोकना है।

सीएम धामी ने बताया कि आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सरकार का कहना है कि मौसम के अनुसार ही यात्रा का संचालन किया जाएगा, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें।