Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

'लॉक अप सीजन 2' में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री, शो में बढ़ेगा नया ड्रामा

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आ गया है। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने रविवार को शो में धमाकेदार एंट्री की। उनकी एंट्री ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में दिए गए उनके एक बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में अब तक कई तीखी बहसें, भावुक पल और पहला एलिमिनेशन देखने को मिल चुका है। अब शिल्पा की एंट्री के बाद शो में नया मोड़ आने की उम्मीद है।

शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें शिल्पा शिंदे कहती नजर आती हैं, "सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गद्दी जमाए बैठे हैं। लेकिन उन्हें कह दो, जब तक कोई बाहर का अंदर कदम नहीं रखता, तब तक ही उनका राज चलता रहेगा।" शिल्पा शिंदे हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में दिए गए बयान को लेकर चर्चा में थीं। इस दौरान उन्होंने टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं!' छोड़ने के बाद हुए विवाद पर खुलकर बात की।

शिल्पा ने बताया कि 2016 में उन्होंने शो के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उस समय उन्हें खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ महसूस हो रहा था और उन्होंने यह कदम मजबूरी में उठाया था। बाद में मामला सुलझ गया और उन्हें उनका बकाया भुगतान भी मिल गया।

पॉडकास्ट में शिल्पा ने यह भी कहा कि उन्होंने निर्माता पर लगाए गए आरोप इसलिए लगाए थे ताकि अपने ऊपर लग रहे आरोपों से बच सकें। उनके इस बयान के बाद मनोरंजन जगत में काफी बहस छिड़ गई और कई लोगों ने उनकी आलोचना की। वहीं, 'लॉक अप सीजन 2' में इस हफ्ते पहला एलिमिनेशन भी हुआ। श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं, जबकि आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर एलिमिनेशन से बच गईं।'लॉक अप सीजन 2' का प्रीमियर 27 जून को हुआ था। यह शो नेटफ्लिक्स पर शनिवार से बुधवार तक स्ट्रीम किया जाता है।