Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

Uttarakhand: मिलिए देहरादून के मनमोहन सिंह भटकोरा से, पेड़ लगाकर मनाते हैं खास मौकों का जश्न

जन्मदिन हो, शादियां हों या कोई भी खास मौका हो, लोग उपहार, मिठाईयां और भव्य पार्टियों के जरिये मनाते हैं। उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस के एक जवान ऐसे मौकों का इस्तेमाल पर्यावरण संरक्षण के लिए करते हैं। मनमोहन सिंह भटकोरा ने अपने दोस्तों, परिवार और परिचितों के खास मौकों पर उन्हें पौधे लगाने के लिए देते हैं।

मनमोहन इस अभियान के लिए मासिक वेतन का करीब पांच फीसदी खर्च करते हैं। वे दो साल पहले शुरू की गई पहल के बाद से देहरादून में करीब 300 पेड़ लगा चुके हैं। मनमोहन खुद पेड़ लगाते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। उन्हें अपने लगाए गए पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि ये अहसास हो कि पर्यावरण की सुरक्षा साझा कर्तव्य है। उनकी पहल को मान्यता मिल रही है। कई लोगों को अपने खास दिन पेड़ लगाकर मनाने की प्रेरणा मिल रही है।

जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण के दौर में मनमोहन सिंह भटकोरा की निरंतर कोशिश एक प्रेरक मिसाल है। निजी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए पेड़ लगाने के सरल, लेकिन असरदार काम के जरिये वे न सिर्फ पर्यावरण जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और देखभाल की संस्कृति को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।