Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हल्द्वानी के सरस मेले में मिल रही है 22 किस्म की चाय, स्थानीय औषधियों और पौधों से तैयार

Uttarakhand: उत्तराखंड के हल्दानी में चाय प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। यहां सरस मेला में दिनेश चंद्र जोशी चाय की 22 किस्में बेच रहे हैं। दिनेश के पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री है। उनकी चाय की किस्मों में कुछ अनूठी हैं। इन्हें उत्तराखंड में पाए जाने वाली औषधियों और पौधों से तैयार किया गया है। 

दिनेश के साथ काम करने वाले कहते हैं कि हल्द्वानी में चाय की अलग-अलग किस्में बेचने की पहल का एक और फायदा है। इससे कई स्थानीय लोगों को लंबे समय का रोजगार भी मिल रहा है। चाय की जैविक किस्में उत्तराखंड में पाई जाने वाली औषधियों और खास पौधों से तैयार की गई हैं। दिनेश और उनके सहयोगियों का कहना है कि उनकी चाय सेहत के लिए भी फायदेमंद है।