Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

परमार्थ निकेतन पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हुआ भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर है। बुधवार को उन्होंने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवभूमि के दर्शन को आ गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल आनंद काशी में पहुंचे थे। मंगलवार का दिन उन्होंने यहां होटल तथा गंगा के तट पर एकांत में बिताया।

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा व मंगलाचरण के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम काफी खुश नजर आए। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम शिवराज देवभूमि पहुंचे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल सिंह चौहान तथा कार्तिक सिंह चौहान के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। अभी वह परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ कुटिया में मौजूद हैं।