Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तराखंड के कई जिलों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश और बादल फटने से काफी तबाही हुई है। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य की सड़कों, पुलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल उत्तराखंड में पहले ही अनुमान से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लगातार भारी बारिश की चेतावनी दी है तो वहीं लोगों से भी सतर्क रहने मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और जल निकायों या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील की गई है

आईएमडी के डायरेक्टर ने बताया, 'जो चेतावनी है जहां तक अगले पांच दिन के लिए दी है। उसमें भारी से अति भारी बारिश की संभावना है उसमें उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर में पहले दिन के लिए, दूसरे दिन के लिए उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में और तीसरे दिन पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के लिए, जबकि चौथे दिन चमोली, बागेश्वर, देहरादून जिले के लिए और इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश ऑरेंज अलर्ट के साथ जारी की गई है।'