Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में दिखा विशाल बाघ, कई लोगों का दावा- एशिया का सबसे बड़ा बाघ

उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के फेटो सफारी जोन में इन दिनों विशाल हर्क्यूलस बाघ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर्क्यूसल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुछ तो इसे एशिया का सबसे लंबा बाघ बताने से भी नहीं चूक रहे। वन अधिकारियों ने भी बताया कि इतना विशाल बाघ इस इलाके में कभी नहीं देखा गया था।

हालांकि कुछ वन्य जीव जानकार हर्क्यूलस के एशिया का सबसे विशाल बाघ होने का दावा करने में सावधानी बरतने को कह रहे हैं। उनका कहना है कि बफर जोन में अक्सर बाघ भारी-भरकम दिखते हैं। यहां आसानी से शिकार मिलता है, जबकि कॉर्बेट के मध्य भाग में वो दुबले-पतले और मांसल होते हैं। जो भी हो, जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के फेटो सफारी जोन में दिख रहा बाघ आकर्षण का केंद्र है। ये उद्यान घने जंगलों और बाघों के संरक्षण के लिए मशहूर है।