Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारी बारिश से बागेश्वर जिले में तबाही, लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद

Uttarakhand: 29 अगस्त को मूसलाधार बारिश ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी तबाही मचाई। कहीं भूस्खलन हुआ, तो कहीं लोगों के आशियाने ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए। कुछ हादसे ऐसे थे, जिसमें लोगों की जान भी चली गई।

सबसे ज्यादा असर बागेश्वर जिले का पौंसारी गांव पर पड़ा, यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा बहकर आया और सब कुछ तहस नहस कर दिया। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग गांव छोड़कर जाने लगे। प्रशासन ने प्रभावित ग्रामीणों को एक स्थानीय स्कूल में बनाए गए अस्थायी राहत शिविर में रखा है।

हालांकि, गांववाले सुरक्षित जगह पर स्थायी पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। बारिश ने जो तबाही मचाई है, उसके बाद पौंसारी तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। आसपास के दो-तीन गांवों की सड़कें कट गई हैं और कई बस्तियों में न तो बिजली है और न कोई मूलभूत सुविधाएं।

गांव में हुए भूस्खलन में पांच लोग बह गए, जिसमें से तीन के शव मिले। राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें बाकी दो लोगों की तलाश में जुटी हैं। आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।