Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हल्द्वानी: प्रशासन ने ठंडी सड़क पर मारा छापा, अवैध गैस रिफिलिंग का किया पर्दाफाश

हल्द्वानी के ठंडी सड़क क्षेत्र में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग का खुलासा करते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई को इंडियन गैस की गाड़ी से अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पूर्ति विभाग और बाट-माप विभाग के साथ छापा मारा गया।

कार्रवाई में 25 इंडियन गैस और एक एचपी गैस का घरेलू सिलेंडर बरामद किया गया। अवैध रिफिलिंग में उपयोग हो रही मशीन को भी मौके पर जब्त कर सीज कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि इस प्रकार की गतिविधियां किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।