Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भराड़ीसैंण में हुए विधानसभा सत्र की अवधि पर पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उठाए सवाल

Uttarakhand: भराड़ीसैंण में हुए विधानसभा सत्र की अवधि पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सवाल उठाए हैं, उत्तराखंड सरकार को जहां कटघरे में खड़ा किया है, वहीं विपक्ष को भी नसीहत दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद का हवाला देते हुए कहा कि संसद सत्र की अवधि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक तय थी उसी के अनुरूप सत्र चला, जबकि विपक्ष पूरे सत्र के दौरान वेल में ही रहा।

उन्होंने बताया कि भराड़ीसैंण में भी सत्र तय तिथि के अनुरूप चलना चाहिए था, लेकिन विपक्ष का रवैया भी अड़ियल रहा, विधायक वेल में ही सो गए जो एक गलत परिपाटी है। गौरतलब है कि भराड़ीसैंण में सत्र की अवधि 19 अगस्त से 22 अगस्त तक तय थी, लेकिन डेढ़ दिन में ही सत्र सिमटा दिया, सदन सत्र की कार्यवाही केवल  2 घंटे 40 मिनट तक ही चल पाई। जिस पर पूर्व सीएम ने सवाल उठाए है।