Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम से की मुलाकात

Uttarakhand: सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उत्तराखंड से जुड़े कई समसामयिक विषयों व संगठनात्मक गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

इस संवाद में राज्य के विकास, संगठन की मजबूती तथा आने वाले समय की रणनीति को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गौतम जी का मार्गदर्शन उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना हमारा उदेश्य है।