Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

Uttarakhand: देवदार पेड़ों के संरक्षण और नए पौधे लगाने की मुहिम, वन विभाग की पहल

उत्तराखंड के जंगलों में पिछले दिनों कई बार आग लगने की खबरें आई हैं। अब वन विभाग यहां के पहाड़ी जंगलों में भारी संख्या में देवदार के पौधे लगाने की मुहिम चला रहा है। राज्य वन विभाग देवदार के नए पौधे लगाने के साथ-साथ मौजूदा पेड़ों के संरक्षण के लिए भी कदम उठा रहा है। 

यहां के लोगों में देवदार के पेड़ों का खास महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक ये देवताओं का आशीर्वाद है। धार्मिक महत्व और लकड़ी के कई उपयोगों के अलावा देवदार में कई औषधीय गुण भी होते हैं। इससे निकाला गया तेल सुगंध चिकित्सा के काम आता है।

डीएफओ दिगंत नायक ने बताया, “देवदार को प्रोटेक्ट करने के लिए बहुत सारे स्कीम्स चल रहे हैं। साथ-साथ देवदार को ये भी कहा जाता है कि जो फॉरेस्ट फायर बचाने के लिए देवदार के वृक्ष को और बढ़ाने का बहुत आवश्यकता है, क्योंकि चेरपाइन जंगल में आग ज्यादातर लगती है। अगर इसको हम कंवर्ट करके देवदार फॉरेस्ट बना दें तो फॉरेस्ट फायर भी कम लगेगा और इसके प्रयास में पूरा विभाग जुटा है।”