Breaking News

ED पर अटैक केस में शेख शाहजहां और आलमगीर की बेल याचिका खारिज     |   असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट     |   '2 मार्च से अबतक इजरायली हमलों में 1001 की मौत', लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा     |   NIA ने गुरुग्राम क्लब्स बमबारी केस में 9वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की     |   ‘ममता बनर्जी आज लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहीं, हम उनके साथ’, बोले अरविंद केजरीवाल     |  

अवैध मजारों पर धामी का बड़ा प्रहार, 572 मजारें ध्वस्त, वक्फ पंजीकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच

उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 'धाकड़' एक्शन जारी है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 572 अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन मजारों के नीचे से किसी भी प्रकार के मानव अवशेष नहीं मिले हैं, जिससे इनके निर्माण के पीछे अतिक्रमण की मंशा जाहिर हो रही है। इस मामले में सीएम धामी ने वक्फ पंजीकरण की गहन जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि बोर्ड जांच के लिए पूरी तरह तैयार है और अवैध मजारों को हटाने में सबको साथ आना चाहिए।