Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

देहरादून-मालदेवता मार्ग हल्के वाहनों के लिए फिर से खुला, मरम्मत का काम जारी

Uttarakhand: बादल फटने और भारी बारिश से हुई विनाशकारी तबाही की वजह से कई दिनों तक बंद रहने के बाद देहरादून-मालदेवता मार्ग शुक्रवार को हल्के वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया। सड़क के फिर से खुलने से मशहूर हिल स्टेशन मसूरी से सम्पर्क बहाल हो गया। इससे फंसे हुए पर्यटकों और इलाके के लोगों को राहत मिली।

लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद देहरादून को मसूरी से जोड़ने वाले वैली ब्रिज की मरम्मत कर उसे खोल दिया। इससे वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। देहरादून-मालदेवता मार्ग खुलने से दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए राह आसान हुई है लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

केसरवाला के नजदीक सड़क का एक बड़ा हिस्सा उफनती सोंग नदी में बह गया। इससे यातायात बाधित हो गया और आस-पास के कई गांवों से संपर्क टूट गया। प्रशासन ने तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया। सड़क के टूटे हुए हिस्से को दोबारा जल्द से जल्द बनाने और संपर्क बहाल करने के लिए भारी मशीनरी और मजदूरों की तैनाती की गई है।

सड़क पर आवाजाही फिर से शुरु होने से इलाके के लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इलाके में पूरी तरह संपर्क बहाल करने के लिए काम जारी है।