Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ पब्लिक साइंस प्रोजेक्ट, लोगों की मदद से होगी हाथियों की पहचान

Nainital: उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अब हाथियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने का तरीका बदल गया है। अब सिर्फ वन विभाग ही नहीं बल्कि आम लोग भी इस रिसर्च का हिस्सा बनेंगे। वन्यजीव संरक्षण को लेकर शुरू की गई इस अनोखी पहल का नाम ‘पब्लिक साइंस प्रोजेक्ट’ है।

आम तौर पर हाथी लंबे वक्त तक एक ही जगह पर नहीं बल्कि विस्तृत क्षेत्र में रहते हैं। ऐसे में अधिकारी हाथियों की पहचान और प्रोफाइलिंग के काम में  फोटोग्राफरों, शोधकर्ताओं, पर्यटकों और इलाके के लोगों की मदद लेने की योजना बना रहे हैं।
 
लोग इस पहल को सराह रहे हैं। उनके मुताबिक इससे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों के बारे में खास जानकारी मिल सकेगी। उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अपनी विविध वनस्पतियों और जीवों के लिए मशहूर है। ये बंगाल टाइगर के साथ-साथ हाथी, तेंदुआ और पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है।