Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Uttarakhand: हरिद्वार में मस्जिद का निर्माण कार्य रुका, दस्तावेजों की होगी जांच

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में बन रही विशालकाय मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन ने तत्काल रुकवा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने ये कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मस्जिद का निर्माण निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है। 

मस्जिद की मीनारों की ऊंचाई करीब 250 फुट तक बनाई जा चुकी है और वहां पत्थर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे हरिद्वार जिले की सबसे बड़ी मस्जिद बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने हरिद्वार के डीसी मयूर दीक्षित को निर्माण पर तुरंत रोक लगाते हुए भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेजों की जांच करवाने के निर्देश दिए थे। 

दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्सर के उप-जिलाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है और मस्जिद प्रबंधन से भूमि और निर्माण संबंधी सभी दस्तावेज मांगे गए हैं।