Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोगों को खाना परोसा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केदारनाथ में आयोजित 'सेवा' के दौरान लोगों को खाना परोसा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब खाना परोस रहे थे तब काफी लोग लाइन में खड़े नजर आए।

श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि राहुल गांधी  'सेवा' कर खाना परोस रहे हैं।राहुल गांधी ने सुबह आदि शंकराचार्य की समाधि के दर्शन  किए थे। राहुल गांधी ने रविवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

ये यात्रा राहुल गांधी की विस्तारित भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन वहां भी 'सेवा' की थी।