Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची पेयजल योजना की शिकायत

ऊखीमठ: कार्तिक स्वामी तीर्थ में वित्तीय वर्ष वर्ष 2016 में नमामि गंगे के तहत लाखों रुपये की लागत से बनी पेयजल योजना की जांच की मांग प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गयी है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय को पेयजल योजना की निष्पक्ष जाँच करने के आदेश जारी किये गये हैं।

 बता दे कार्तिक स्वामी तीर्थ में तत्कालीन केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती के अथक प्रयासों से  कि वित्तीय वर्ष 2016 में नमामि गंगे के तहत लाखों रुपये की पेयजल योजना के निर्माण में भारी अनिमिताये बरती गयी थी तथा क्षेत्रीय जनता ने पेयजल योजना की निष्पक्ष जाँच करने के लिए वर्ष 2018 में आन्दोलन भी किया था मगर लम्बा समय व्यतीत होने के बाद भी पेयजल योजना की निष्पक्ष जाँच न होने से पेयजल योजना की जांच की मांग प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गयी है