Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

देहरादून में बादल फटने से तबाही, घर और दुकानें क्षतिग्रस्त, कई लोगों के लापता होने की खबर

Uttarakhand: उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार रात को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। सैलाब की वजह से कई घर टूट गए, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण सॉन्ग नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे अचानक बाढ़ आ गई।

एसडीएम सदर हरि गिरि ने कहा, "क्लाउडबर्स्ट रात में एक या दो स्थानों पर हुआ। जल स्तर बढ़ रहा है और पानी का प्रवाह अभी बहुत तेज है। साइट पर जाने और पानी के प्रवाह के घटने के बाद ही टीम सर्वेक्षण कर सकेगी।"

उन्होंने कहा, "अब तक कोई मौत नहीं हुई है। पर्यटक होटल में रह रहे थे; हम आपको वेरीफाई करेंगे और अपडेट देंगे।" देहरादून के आईटी पार्क में भी कई दफ्तरों में पानी भरा हुआ है। सुबह से लोग वहां फंसे हुए हैं।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, "मैं सुबह 5:30 बजे से यहां फंसे हुए हूं। बहुत सारा पानी है यहां। कल रात से कार अटकी हुई है और पानी में डूबी हुई है। पानी दफ्तरों में भर गया है।" इस बीच, अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।