Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

काशीपुर में चैती मेले का आयोजन, मुख्य आकर्षण घोड़ा बाजार में आई खरीदारों की कमी

Uttarakhand: उत्तराखंड के काशीपुर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में इन दिनों चैती मेले की रौनक है। ये ऐतिहासिक मेला चैत्र मास की नवरात्रि में आयोजित किया जाता है। सौ साल से भी ज्यादा पुराने इस मेले में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस मेले का मुख्य आकर्षण नखास बाजार है। यहां अलग-अलग नस्लों के घोड़े बेचने के लिए लाए जाते हैं। माना जाता है कि इस बाजार का कभी डाकुओं से नाता था जो घोड़े खरीदने के लिए मेले में आते थे। इनमें सुल्ताना डाकू, मलखान सिंह और फूलन देवी के नाम शामिल हैं, जो बाद में सांसद भी बनीं।

ये बाजार कभी पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के व्यापारियों का गढ़ हुआ करता था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में बाजार में आने वाले व्यापारियों और खरीदारों की संख्या में कमी आई है। व्यापारियों का कहना है कि घोड़ों का पालन-पोषण करना अब पहले से बेहद मुश्किल है। यही वजह है कि कम लोग इस व्यापार से जुड़ रहे हैं।

ये मेला 19 मार्च को शुरू हो चुका है और अगले महीने की 17 तारीख तक चलेगा।