Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

हरियाणा के चुनावी दौरे पर CM धामी, चुनाव प्रचार में जुटे CM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार हरियाणा में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और हर दिन कई सभाएं कर रहे हैं। सीएम ने दावा किया कि हरियाणा में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। हरियाणा के लोगों ने पिछले 10 सालों में डबल इंजन की सरकारों को देखा है कि किस प्रकार से सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कहा कि लोग 5 अक्टूबर को भारी मतदान करेंगे और भाजपा को जीत मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग इस बार ऐतिहासिक रूप से अपना मत दे रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के कालखंड में वहां पर्यटन बढ़ा है। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार बढ़ा है और आतंकवादी, अलगाववादी घटनाएं कम हुई हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि आज हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करूंगा। हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान अनेक विधानसभाओं में जाने का अवसर मिला। देवतुल्य जनता से मिल रहे असीम प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद से भाजपा की प्रचंड जीत के प्रति आश्वस्त हूं। उनकी पहली सभा मुआना है, जबकि दूसरी पुंडरी और तीसरी सभा फरीदाबाद में होगी।