Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

गैरसैंण में CM धामी ने खुद बनाई चाय, सरकार के कामकाज का लिया फीडबैक

Uttarakhand: आज सुबह गैरसैण में मॉर्निंग वाक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाय की दुकान पर पहुँच कर खुद अदरक वाली टेस्टी चाय बनाई और दुकानदार भाइयों से चाय पर चर्चा कर उनसे सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम बड़ी विनम्रता से चायवाले को चाय का पैसा दिया।

मुख्यमंत्री आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।