Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

उत्तराखंड में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए CM धामी की बड़ी पहल, लगाए जाएंगे विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प

Dehradun: उत्तराखंड में पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर राज्य सरकार बेहद गम्भीर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, मंगलवार 17 जून को सूचना निदेशालय, रिंग रोड, देहरादून में एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।यह कैम्प स्वास्थ्य विभाग व सूचना विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा है पत्रकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। उनकी जिम्मेदारियों के साथ उनका स्वास्थ्य भी हमारी प्राथमिकता है। कैम्प में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न जांचों और परामर्श के लिए उपस्थित रहेंगे।

इस कैम्प में लगभग 265 प्रकार की जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की जाएंगी, ताकि पत्रकारों को हर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा एवं परामर्श एक ही स्थान पर मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसे कैम्प भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि पत्रकारों को समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें और वे अपने कार्य में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे रहें।