Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हिमस्खलन में फंसे बीआरओ के मजदूर, लगातार बारिश और बर्फबारी से बचाव अभियान बाधित

Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि मौसम संबंधी बाधाओं के कारण जिले में बद्रीनाथ मंदिर से थोड़ी दूरी पर हिमस्खलन में फंसे बीआरओ मजदूरों को बचाने का अभियान रोक दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन में बीआरओ के 57 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली थी लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सेना, पुलिस, आईटीबीपी और बीआरओ से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चमोली में हिमस्खलन में फंसे बीआरओ के 57 मजदूरों में से 16 को बचा लिया गया है। माणा भारत-तिब्बत सीमा पर 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आखिरी गांव है। हिमपात और बारिश के जारी रहने के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।