Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हरिद्वार में अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियों का विसर्जन, रीति-रिवाज से दी गई अंतिम विदाई

Uttarakhand: दिवंगत अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की अस्थियों को शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान ब्रह्म कुंड पर उनके बेटों सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। 

मनोज कुमार का पिछले सप्ताह उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया था। वह 87 वर्ष के थे। मनोज कुमार ने देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते थे और इसी वजह से उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना गया।