Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारी बारिश के बीच हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट पर प्रशासन

Uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से घाटों से दूर रहने की अपील की है। लगातार एनाउंमसमेंट की जा रही हैं, जिनमें लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस और राहत दल पूरी तरह सतर्क हैं।

हरिद्वार के सिटी एसपी पंकज गैरोला ने कहा, "भारी बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पुलिस और राहत दल हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया है।"