Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

हल्द्वानी हिंसा को लेकर बोले सीएम धामी, कहा- सारे दंगाई सलाखों के पीछे होंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक कि हल्द्वानी हिंसा में शामिल सभी दंगाई सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते। देहरादून में उन्होंने कहा, "जब तक हम उन सभी दंगाइयों को सलाखों के पीछे नहीं भेज देते, जिन्होंने बनभूलपुरा में हिंसा भड़काई थी, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।" 

फरवरी 2024 में एक अवैध मदरसे के ध्वस्त को लेकर भड़की हिंसा के दौरान शहर के बनभूलपुरा इलाके में कई वाहनों और एक पुलिस स्टेशन को आग लगा दी गई थी। हल्द्वानी में पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई और सौ से अधिक घायल हो गए।