Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मानसून के बाद देहरादून में डेंगू का खतरा बढ़ा

मानसून के बाद डेंगू का खतरा बढ़ गया है। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में डेंगू के पेशेंट्स की संख्या इस बार काफी कम है। लेकिन अस्पतालों ने इसको लेकर अपनी तैयार रखी हुई है। इसी क्रम में जिला अस्पताल कोरोनेशन के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीएस चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल होने के कारण डेंगू को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। जिसको लेकर अस्पताल में 10 बेड रखे गए हैं। हालांकि इस बार मरीजों की संख्या काफी कम है। आपको बता दें वर्तमान में जिला अस्पताल कोरोनेशन में चार डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है।