Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Uttarakhand: बद्रीनाथ जा रही मिनी बस अलकनंदा में गिरी, दो लोगों की मौत, 10 लापता

उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर गांव के पास गुरुवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 10 लापता हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं। बस में राजस्थान के उदयपुर का एक परिवार भी था जो चारधाम यात्रा पर आया था। 

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कुल 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में, हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे और वे बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। बचाव दलों ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन में सवार कुछ श्रद्धालु पहाड़ी पर ही छिटक कर घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 यात्री नदी में समा गई मिनी बस के साथ ही लापता हो गए। राहत और बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रहे हैं।