Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: कानपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंद नगर इलाके में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना के बारे में बात सीएफओ दीपक शर्मा ने कहा, "घी के गोदाम में भीषण आग लगी है। आस-पास रिहायशी इलाका है। इसलिए बड़ी घटना होने की संभावना थी। लेकिन तुरंत पांच दमकल की गाड़ियां भेजीं और अधिकारियों को भी तैनात किया गया।" अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।