Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहा विपक्ष: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उन्हें लगातार नकार रही है। इसके बावजूद विपक्षी दल भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनता के जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश दिया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संविधान के नियमों और जनादेश के सम्मान पर आधारित है। यही हमारी राष्ट्रीय शक्ति है। लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन पर लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।