Breaking News

महुआ मोइत्रा के भेदभाव के आरोपों को अल्पसंख्यक आयोग ने किया खारिज     |   मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, गोवंडी में 2.53 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |  

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृहद पौधरोपण कराएगी योगी सरकार

लखनऊ: योगी सरकार भावी पीढ़ी को एक तरफ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कृतित्व-व्यक्तित्व से परिचित करा रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनके बलिदान दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन विभाग को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) पर पूरे प्रदेश में वृहद पौधरोपण कराने का निर्देश दिया है। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों-परिवारजनों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। 

पूरे प्रदेश में भव्य स्तर पर किए जाएंगे पौधरोपण 
योगी सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में भव्य पौधरोपण किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने सभी प्रभागों को निर्देशित किया है कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। सभी प्रभागों द्वारा चयनित स्थल की जानकारी से आमजन को अवगत कराया जाए। चयनित स्थल पर स्थायी बोर्ड की स्थापना कर उसमें 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस दिनांक- 25 जून 2025 पर वृक्षारोपण' भी हर हाल में अंकित हो। हर प्रभाग द्वारा रोपित किए गए पौधों व स्थलों की जानकारी से मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा।  

जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सामाजिक संस्थाओं की सहभागिताा पर जोर 
श्री चौधरी ने सभी मंडलीय- जोनल वन संरक्षकों, प्रभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोमवार को होने वाले इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी समय से पूरी कर लें। पौधरोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवारजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो।