Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

किसान कल्याण को नए कदम उठा रही योगी सरकार, कृषि ड्रोन और यंत्रों आदि पर दिया जा रहा अनुदान

लखनऊ: किसानों का कल्याण ही उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन गई है। किसानों की खेती को बढ़ाने के साथ ही उत्पादन अधिक और लागत कम की अवधारणा पर योगी सरकार काम कर रही है। इसी के तहत किसानों को कृषि ड्रोन व कृषि यंत्र की खरीद पर निरंतर अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान प्राप्त करने के लिए वर्तमान में आवेदन प्रारंभ हो गया है। किसान इसके लिए 12 जुलाई तक www.agridarshan.up.gov.in  पर बुकिंग कर सकेंगे। इसी पोर्टल के जरिए ही संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं। 

www.agridarshan.up.gov.in पर करना होगा आवेदन   
किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए www.agridarshan.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। बुकिंग 27 जून से प्रारंभ हुआ है, जो 12 जुलाई तक चलेगा। पोर्टल पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यंत्रों के विवरण, यंत्र बुकिंग व अनुदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 

कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर मिलेगा लाभ  
कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू व अन्य योजना के हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के प्रमुख कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण इत्यादि पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। 

इन कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे कृषक 
कृषि विभाग के मुताबिक हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर, फॉर्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, न्यूमेटिक प्लांटर, मेज सेलर, पॉपिंग मशीन, बैच ड्रायर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्मॉल गोदाम, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट/ मिनी एक्सट्रैक्शन यूनिट, शुगर केन सेटलिंग प्लांटर, शुगर केन पॉवर वीडर/इंटर रो कम इंट्रा रो वीडर (पीटीओ ऑपरेटेड) एवं अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है।