Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

यूपी के 10 जोन में 237 सेतुओं का निर्माण कर रही योगी सरकार, यातायात प्रबंधन में मिलेगी मदद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश की कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए प्रदेश के 10 अंचलों में 237 सेतुओं के निर्माण पर फोकस कर रही है। सीएम योगी के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा 116 नदी सेतु, 96 रेल ओवर ब्रिज, 12 फ्लाइओवर समेत 13 अन्य कार्यों को पूरा करने का खाका तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि इन कार्यों को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा को पूरा किया जा रहा है और इस पर 16,967 करोड़ रुपए का खर्च आएगा और इससे यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी।

जिन अंचलों में सेतु निर्माण के इन कार्यों को पूरा किया जा रहा है उनमें आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी प्रमुख है। बड़ी बात यह है कि 237 में से 61 परियोजनाओं पर 75 से 99 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 60 सेतुओं के निर्माण का कार्य 51 से 75 प्रतिशत तथा 33 सेतुओं का निर्माण कार्य 26 से 50 प्रतिशत के बीच पूरा किया जा चुका है।

116 नदी सेतु निर्माण को 6123 करोड़ से पूरा करने की तैयारी 
लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार, प्रदेश में सेतु निर्माण के जिन कार्यों को पूरा करने के लिए वरीयता के आधार पर काम हो रहा है उसमें 116 नदी सेतु प्रमुख हैं। इनका निर्माण 6123 करोड़ रुपए से अधिक लागत से किया जा रहा है तथा 26 सेतुओं का निर्माण 76 से 99 प्रतिशत तक, 28 सेतुओं का निर्माण 51 से 75 प्रतिशत तथा 18 सेतुओं का निर्माण 26 से 50 प्रतिशत तक हो चुका है। 

इसी प्रकार, 96 रेल उपरिगामी सेतुओं का निर्माण 7557 करोड़ रुपए की अधिक लागत से किया जा रहा है। इसमें 33 कार्य 76 से 99 प्रतिशत तक, 27 कार्य 51 से 75 प्रतिशत तक तथा 9 कार्य 26 से 50 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। इसी प्रकार, 12 फ्लाइओवर निर्माण के कार्य लगभग 1540 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किए जा रहे हैं। इनमें एक कार्य 76 से 99 प्रतिशत तक, 2 कार्य 51 से 75 प्रतिशत तक तथा 2 कार्य 26 से 50 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके हैं। 13 अन्य निक्षेप कार्यों को भी 1745 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जा रहा है।  

लखनऊ अंचल में सर्वाधिक निर्माण कार्यों पर फोकस 
प्रदेश में सेतु निर्माण के जिन कार्यों को पूरा करने की कार्ययोजना लोकनिर्माण विभाग ने तैयार की है उनमें सर्वाधिक 47 कार्य लखनऊ में प्रस्तावित हैं। इन पर 3427 करोड़ रुपए का खर्च आएगा तथा 8 कार्य 76 से 99 प्रतिशत, 14 कार्य 51 से 75 प्रतिशत तथा 8 कार्य 26 से 50 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। गाजियाबाद में 38 सेतुओं का निर्माण 2626 करोड़ की लागत से किया जा रहा है जिसमें से 11 कार्य 76 से 99 प्रतिशत, 10 कार्य 51 से 75 प्रतिशत तथा 5 कार्य 26 से 50 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। 

इसके अतिरिक्त, कानपुर में 26 तथा अयोध्या में भी 26 कार्यों को पूरा करने की तैयारी है जिसमें क्रमशः 1885 करोड़ तथा 1392 करोड़ रुपए का खर्च होगा। इन दोनों ही अंचलों में 9-9 कार्यों के पूर्ति की वर्तमान स्थिति 76 से 99 प्रतिशत के बीच है। वहीं, आगरा में 23 कार्यों को 1360 करोड़, गोरखपुर में 24 कार्यों को 2191 करोड़, वाराणसी में 22 कार्यों को 1278 करोड़, बरेली में 13 कार्यों को 609 करोड़, प्रयागराज में 10 कार्यों को 890 करोड़ तथा आजमगढ़ अंचल में 8 कार्यों को 1301 करोड़ रुपए के लागत से पूरा करने की तैयारी है।