Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सीएम योगी ने बहराइच में किया नए तहसील भवन का उद्घाटन, बोले- आक्रमणकारियों का महिमामंडन करना...

Bahraich: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मार्च को बहराइच आए और उन्होंने मिहींपुरवा (मोतीपुर) में नए तहसील भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब अधिकारी रात में यहीं रुकेंगे, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशी आक्रमणकारियों पर चल रही बहस को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए।  उन्होंने कहा कि कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वालों और यहां के लोगों का अपमान करने वालों का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है, जिसे 'नया भारत' कभी स्वीकार नहीं करेगा।

बहराइच के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने इसे सनातन परंपराओं के साथ भावी पीढ़ियों के जुड़ाव को संरक्षित और मजबूत करने में मील का पत्थर बताया।