Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

UP: प्रयागराज पुलिस लाइन में मातृत्व की अनूठी पहल, महिला कर्मचारियों के लिए खोल दिया शिशुग्रह

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने अपनी महिला कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक क्रेच यानी शिशुग्रह खोल दिया है। इस शिशुगृह में खाना समेत बच्चों की सभी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस क्रेच के खुलने से अब महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने छोटे बच्चों को कहां छोड़कर जाएं, इसकी चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

इस सुविधा में खेलने के लिए खिलौने और बच्चों को पढ़ाने में देखभाल करने वालों की सहायता के लिए अध्ययन सामग्री भी शामिल है। बच्चों की देखभाल के लिए शिशुग्रह में नियमित रूप से दो महिला कांस्टेबल भी तैनात रहती हैं। प्रयागराज में महिला पुलिसकर्मियों के लिए ये सुविधा एक वरदान साबित हो रही है। अब वे अपने बच्चों को शिशुग्रह में छोड़कर पूरी शिद्दत से ड्यूटी कर पा रही हैं।