Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

यूपी के कई शहरों में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. अब लोगों को चिलचिलाती धू और लू के थपेड़ों से राहत मिलने जा रही है. रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे गर्मी के तेवर हल्के हुए. प्रदेश में आज (सोमवार) से बारिश का सिलसिला तेज होने जा रहा है. आज 55 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की हैं. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और मौसम सुहाना हो जाएगा. साथ ही लू की परिस्थितियां कम हो जाएंगी.

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश होने का अनुमान जारी किया है. पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी. साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी. 18 जून से बारिश का ये सिलसिला और तेज होगा और 20 जून लगभग सभी स्थानों पर जोरदार बारिश होगी, जिससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट आएगी. 21 जून तक प्रदेश में बारिश होती रहेगी. 

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में कई जगहों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है. यहां मेघगर्जन के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

वहीं मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, मीरजापुर, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र और चंदौली व आसपास के तमाम इलाकों में आज एक या दो जगहों पर बारिश होगी. आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव और भारी बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है. आंधी और बारिश की वजह से लोगों को होने वाले नुकसान में तत्काल मदद मुहैया कराने के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं.