Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

अयोध्याः सरयू नदी पर वाटर मेट्रो सर्विस शुरू करने की तैयारी पूरी

Ayodhya: इनलैंड वाटरमेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया अयोध्या में सरयू नदी पर वाटर मेट्रो सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। ये कोच्चि वाटर मेट्रो के कामयाब मॉडल पर आधारित है। वाटर मेट्रो सर्विस में बैट्री से चलने वाली एयरकंडीशंड बोट होंगी, जो कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में बनीं हैं। गुरुवार को ये बोट कोलकाता से अयोध्या पहुंचीं।

50 यात्रियों की क्षमता वाली बोट गुप्तार घाट और नया घाट के बीच चलेंगीं। उम्मीद है कि इससे शहर में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या के बाद इनलैड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया वाराणसी में भी ये सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है।