Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: महाकुंभ के दौरान कानपुर देहात के उद्योगों को 24 दिनों तक बंद रखने का आदेश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान कानपुर देहात के उद्योगों को 24 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नदियों में प्रदूषित पानी डालने वाले उद्योगों को ये आदेश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि आदेश का मकसद ये सुनिश्चित करना है कि महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का पानी साफ-सुथरा रहे।

इन उद्योगों को हर शाही स्नान से चार दिन पहले कामकाज बंद करनाहोगा। महाकुंभ के दौरान छह शाही स्नान होंगे। शाही स्नान को 'महा स्नान' भी कहा जाता है। माना जाता है कि उन दिनों में पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है। गंगा नदी कानपुर होकर प्रयागराज की ओर बहती है। यमुना की सहायक रिंद नदी भी कानपुर से होकर बहती है।

कानपुर में नदी किनारे रहने वालों का आरोप है कि कई फैक्ट्रियां बिना सफाई किए रिंद नदी में कचरा बहा देती हैं। इसका उनकी सेहत, मवेशियों और फसलों पर बुरा असर पड़ता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी फैक्ट्री आदेश का उल्लंघन करती हुई पाई जाएगी, उसे बंद कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।