Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

मेरठ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। हरिद्वार लोकसभा सीट से रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर त्रिवेंद्र सिंह को टिकट देना उनके लिए एक बड़ा पॉलिटिकल कम बैक भी है। जिसके बाद आज त्रिवेंद्र सिंह पहली बार उत्तराखंड पहुंचेंगे। हरिद्वार लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत का मेगा रोड शो रखा गया है। वहीं दिल्ली से उत्तराखंड जाते हुए मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी की योजनाओं और विजन को लेकर वह उत्तराखंड के लोगों के बीच जा रहे हैं। और बीजेपी के कार्य को लेकर ही जनता से वोट मांगेंगे। वहीं उत्तराखंड को देवभूमि के रूप में और अधिक विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उत्तराखंड को टूरिज्म हब के साथ-साथ आध्यात्मिक हब बनने पर भी उतना ही जोर है। आज भी पूरा विश्व उत्तराखंड को देवभूमि के रूप में ही देख रहा है जिसको और अधिक विकसित किया जाएगा।