Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

उत्तर प्रदेश: अमेठी जिले में सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में तोता नगर के पास एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़े चार बच्चों को टक्कर मार दी। चार बच्चों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवरतनगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) सच्चिदानंद राय ने बताया कि मृतकों की पहचान कमलेश (16), सूरज (12) और सर्वेश (12) के रूप में हुई है, जो रुकुनपुर शिवरतनगंज के निवासी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। क्रेन को जब्त कर लिया गया है और कानूनी कार्यवाही चल रही है।’’ फिलहाल क्रेन चालक फरार है। पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरतनगंज में भर्ती कराया गया है।