उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा क्षेत्र में दीपा सराय में नई पुलिस चौकी की नींव पारंपरिक भूमि पूजन समारोह के साथ रखी गई। पहली ईंट रखने का सम्मान एक छोटी बच्ची को दिया गया। दीपा सराय में पुलिस चौकी के लिए आज नींव रखी गई जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चौकी का निर्माण तेजी से किया जाएगा जिससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।
भूमि पूजन की पहली ईंट रखने के लिए इनाया नाम की बच्ची को चुने जाने के बारे में एएसपी ने कहा, ''हम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का एक मजबूत संदेश देना चाहते थे। इसलिए एक छोटी बच्ची को पहली ईंट रखने के लिए चुना गया जो सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। इस पहल में उनके सहयोग के लिए स्थानीय निवासी भी तारीफ के पात्र हैं। जल्द ही चौकी बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे अपराध के खिलाफ निगरानी मजबूत होगी।''
चंद्र ने बताया कि नई चौकी तीन मंजिला होगी जिसमें एक कंट्रोल रूम भी होगा। उन्होंने कहा, ''इससे पुलिस को अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।'' नींव की ईंट रखने वाली इनाया ने अपनी खुशी जाहिर की। उसने कहा, ''मैं नखासा में रहती हूं और मैंने नई पुलिस चौकी के लिए पहली ईंट रखी। मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि वहां बहुत से लोग मौजूद थे। मुझे 50 रुपये की दक्षिणा भी मिली।''
पिछले साल 24 नवंबर को मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल के कोट गर्वी इलाके में हिंसा भड़क उठी थी। इस घटना में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। हिंसा में शामिल कई लोग दीपा सराय इलाके के भी थे। एसपी सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का घर भी इस निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास है।
उत्तर प्रदेश: संभल के दीपा सराय में पुलिस चौकी की नींव रखी गई
You may also like
गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में लगी भीषण आग, एक घंटे में काबू.
यूपी में कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल.
राहुल गांधी ने की पीएम मोदी की आलोचना, कहा- युवा डिप्रेशन में डूब रहे, प्रधानमंत्री मेलोडी खाने में व्यस्त हैं.
सीएम योगी ने मंडी शुल्क व्यवस्था पर दिया जोर, मंडियों को आधुनिक और स्वच्छ बनाने का दिया निर्देश.