Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

उत्तर प्रदेश: नेपाल के जरिए बहराइच में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाली विदेशी महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रुपईडिहा इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर नाम बदलकर अवैध तरीके से प्रवेश करने वाली दक्षिण कोरियाई महिला को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस के संयुक्त दल ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे सीमांत इंटर कलेज, रुपईडीहा मोड़ के पास अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाली एक विदेशी महिला को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त दल द्वारा रोका गया। उन्होंने बताया कि विदेशी महिला की पहचान दक्षिण कोरिया की नागरिक 54 वर्षीय पार्क सेरीयोन उर्फ योगसुक के रूप में हुई है।

जांच के दौरान महिला के पास भारत में प्रवेश के लिए वैध दस्तावेज ना होने के चलते उसके विरुद्ध विदेशी अधिनियम की धारा 144 के तहत थाना रूपईडीहा (बहराइच) में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। संयुक्त दल ने कोरियाई महिला के पास से उसका पासपोर्ट, लैपटॉप, नेपाली सिम लगा हुआ मोबाइल, नेपाली मुद्रा और अन्य सामान जब्त किए हैं।

एसएसबी की 42वीं वाहिनी के सेनानायक गंगा सिंह उदावत ने बताया कि गिरफ्तार दक्षिण कोरियाई महिला पार्क सेरीयोन के मिशनरी संस्था ‘चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी’ से जुड़े होने की भी जानकारी मिली है। एसएसबी अधिकारी के अनुसार दक्षिण कोरियाई महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे मिली महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर जांच की जा रही है।