उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को पीलीभीत में पेट्रोल पंप पर गिरे ड्रोन की जांच शुरू कर दी है। ड्रोन जिले के नागौव क्षेत्र के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गिरा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को जब्त कर लिया। पुलिस ने कहा है कि ये फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला आम ड्रोन लगता है।
सर्किल ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी ने कहा, "हमें जिले के नागौव क्षेत्र के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर ड्रोन गिरने की सूचना मिली। जिला पुलिस, एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) और ड्रोन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच से पता चलता है कि ये फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामान्य ड्रोन है और यह रेंज से बाहर होने के कारण गिर गया होगा। हम अभी भी अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।"
उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में पेट्रोल पंप पर गिरा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच
You may also like
Varanasi: दालमंडी में सात और इमारतों पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के तहत चला अभियान.
योगी सरकार की योजना, उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन की महिलाएं बनेंगी गो संरक्षण में सहभागी.
CM योगी आज महाराजगंज के दौरे पर, 203 करोड़ रुपये की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास.
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन, ‘द सरयू’ परियोजना में किया बड़ा निवेश.