Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेरठ: बीएसए दफ्तर से बाबा साहेब की तस्वीर हटाने पर हंगामा, शिक्षकों ने दोबारा लगवाई

मेरठ में बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र गायब मिलने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संघ ने विरोध कर दिया। इसके बाद सदस्यों ने खुद ही फोटो लाकर फिर से कार्यालय में लगाई। बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों ने खुद ही फोटो लगाया। कर्मचारियो ने कहा कि सरकार बाबा साहेब को मानती है तो इस दफ्तर में उनकी तस्वीर क्यों नहीं है।

आपकों बता दे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री डॉ. छोटू राम ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों कार्यालयों से बाबा साहेब का चित्र गायब था। इस पर सैकड़ों शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया। संघ ने संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी को ज्ञापन दिया और घोर आपत्ति जताई। उनके समक्ष ही खुद बाबा साहेब का चित्र कार्यालय में लगाया गया। भारत वीर के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय पहुंचे और बीएसए आशा चौधरी के सामने बाबा साहब के चित्र के कार्यालय में न होने पर गुस्सा जताया। जिस पर बीएसए मैम ने अपनी गलती मानी और उसी स्थान पर बाबा साहब का चित्र स्वयं लगवाने की बात कही।