Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

प्रयागराज महाकुंभ में अनाधिकृत ड्रोन उड़ाने पर रोक, नियम ने मानने पर होगी कानूनी कार्रवाई

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेला- महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। महाकुंभ मेला अगले साल जनवरी में शुरू हो रहा है। मेला के दौरान आगंतुकों की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। मेले की जगह पर अनधिकृत ड्रोन उड़ाने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बिना इजाजत लिए ड्रोन उड़ाते हुए पकड़े गए शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गैर-कानूनी ड्रोन को नष्ट करने के लिए उन्नत काउंटर-ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

ऑपरेटर अनधिकृत ड्रोन को नष्ट करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी सेंसर और रडार सिस्टम जैसे खास एंटी-ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। अधिकारियों का अनुमान है कि अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले में करीब 40 करोड़ तीर्थयात्री आएंगे। मेला 45 दिन तक चलेगा। महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित होता है। इस बार महाकुंभ 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होने वाला है।