Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

यूपीए की कंपनी फेल हो गई है, इसलिए नाम बदलकर 'इंडिया' कर लिया- साक्षी महाराज

लखनऊ: बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को विपक्षी गुट पर टिप्पणी की। साक्षी महाराज ने कहा, "लोग जानते हैं कि विपक्षी गुट घमंडिया गठबंधन है। जिस तरह एक कंपनी फेल होती है, उसी तरह यूपीए की कंपनी फेल हो गई है और उन्हें तिहाड़ जेल में क्लास मिल रही है। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम बदलकर 'इंडिया' रख लिया है।"

साक्षी महाराज ने दावा किया कि लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि आगामी चुनाव में उन्हें (विपक्षी गुट) को अपने कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। साक्षी महाराज ने कहा, "बीजेपी राष्ट्रीय सेवा के लिए बहुत समर्पित है।"