Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

UP: योगी सरकार के आठ साल, बदहाल यूपी बना कानून-व्यवस्था की मिसाल

देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश कभी दंगों और माफिया के आतंक से परेशान था। वही यूपी आज कानून व्यवस्था का पर्याय बन चुकी है। 2017 में प्रदेश का कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और माफिया के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई। आठ साल हो गए। अब प्रदेश की तस्वीर ये है कि अपराधी खुद हाथ जोड़कर थानों में सरेंडर कर रहे हैं।

योगी सरकार की कड़क कार्रवाई का असर आंकड़े बताते हैं। आठ साल में 222 दुर्दांत अपराधी मुठभेड़ में मारे गए और 8,118 घायल हुए। 20,221 इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए। 79,984 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट तथा 930 पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई। 

योगी सरकार में 2017 से अब तक 130 आतंकवादियों और 171 रोहिंग्या और बांग्लादेशी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अब सूबे का हाल ये है कि बेटियां बेखौफ बाहर निकल रही हैं, व्यापारी निडर होकर कारोबार कर रहे हैं और जनता पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही है।