Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर घटा, घरों में बंधक बने लोग, नाव से पहुंचाए जा रहे राहत पैकेट

Uttar Pradesh: इमारतों के बीच हवा में लटके हुए, एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हुए। प्रयागराज के छोटा बघाड़ा मोहल्ले में रहने वाले लोगों का हाल कुछ इसी तरह का है। उफनती गंगा नदी में पानी अब घटने लगा है लेकिन हालात गंभीर बने हुए हैं।

कई लोग अब भी अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए हैं। अपने ही घरों में वे बंधक बने हुए हैं। बाढ़ की वजह से उनके सामने कोई रास्ता नहीं बचा है। इलाके में राहत और बचाव का काम जारी है। पानी के बीच फंसे लोगों को नाव के जरिए राहत पैकेट दिए जा रहे हैं। लेकिन नावों की कमी उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है।

इलाके में रहने वाले छात्रों की बेचैनी बढ़ चुकी है। उन्हें डर सता रहा है कि बाढ़ के मौजूदा हालात की वजह से कहीं उनकी परीक्षाएं छूट न जाएं। कई लोगों की शिकायत है कि प्रशासन की तरफ से भले ही राहत और बचाव के पुख्ता इंतजाम के दावे किए जा रहे हों लेकिन वे अब भी नावों का इंतजार कर रहे हैं। उनके मुताबिक वे अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही है जिससे उनकी हालत बद से बदतर होती जा रही है।

पिछले करीब 15 दिनों से प्रयागराज जिले के लगभग 200 गांव और 60 शहरी इलाके बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गंगा नदी का जल स्तर घटने लगा है लेकिन लोगों को इसके फिर से बढ़ने का डर सता रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बाकी बचे मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है।