Breaking News

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, विधायकों के फर्जी सिग्नेचर मामले में थमाया नोटिस     |   सूर्या मर्डर केस: परिवार-प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म, अब होगा अंतिम संस्कार     |   राजस्थान के चूरू में आया रेतीला तूफान     |   अभिषेक बनर्जी को CID ने नोटिस दिया     |   बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी ने अपना सरकारी आवास खाली करने से किया इनकार     |  

गाजियाबाद में किशोर की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई को एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा, “उसे अस्पताल लाया गया था, जहां 29 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमने परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।”

मृतक की बहन ने बताया, “उसे बहला-फुसलाकर वहां बुलाया गया था। वो घर पर ही था, जब उसे एक फोन आया जिसमें कहा गया, ‘इधर आ जाओ, चलो ईद मनाते हैं।’वह जाना नहीं चाहता था लेकिन उन्होंने उसे आने के लिए जोर दिया। इसलिए, वे उसे अपने साथ ले गए। वहां कुल सात लड़के थे। उन सातों ने मिलकर (हाथों में चाकू लिए हुए) उस पर हमला किया।”

इस बीच, परिवार वाले और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।